• 06/09/2022

पत्नी ने इस काम से किया इनकार तो पति ने किया ऐसा काम, कारनामा जानकर कांप उठेगी रूह

पत्नी ने इस काम से किया इनकार तो पति ने किया ऐसा काम, कारनामा जानकर कांप उठेगी रूह
Spread the love

देश की राजधानी से सटे फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आपके रूह तक कांप जाएंगे. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया है. शराबी पति को पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो पति ने प्लास से पैर के नाखूनों को उखाड़ दिया. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

दरअसल, पूरा मामला क्षेत्र के धीरज नगर इलाके का है. यहां राजेश नाम के शख्स ने नशे की हालत में अपनी पत्नी के पैर के नाखूनों को प्लास से उखाड़ दिए, वो भी सिर्फ इसलिए कि पत्नी ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था.

बताया जा रहा है कि पति की बर्बरता यहीं नहीं खत्म हुईय आरोपी ने पत्‍नी के साथ मारपीट कर उसे रस्‍सी से बांध दिया और फिर एक-एक कर प्लास से पत्नी के पैरों के नाखून उखाड़ने शुरू कर दिए. पत्‍नी दर्द में चीखती-तड़पती रही, लेकिन आरोपी को रहम नहीं आई. शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

पीड़ित महिला का कहना है कि रविवार को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और बल्कि प्लास से उसके पैरों के नाखून भी खींचे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: OMG: सिर्फ इस बात के लिए शिक्षिका ने जला दिया बच्चे का प्राइवेट पार्ट, मामला जानकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे

Related post

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हुई बड़े हादसे का शिकार, 12 बोगियां पटरी से उतरी, 4 की मौत कई घायल, देखे डायवर्ट और रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हुई बड़े हादसे का शिकार, 12 बोगियां…

Spread the loveयूपी के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार हो गई। 3AC समेत 12 बोगियां पटरी से उतर…
पूर्व राज्यमंत्री और उनकी पत्नी ने खाई नींद की गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इस वजह से उठाया कदम

पूर्व राज्यमंत्री और उनकी पत्नी ने खाई नींद की…

Spread the loveयूपी के कानपुर में बीजेपी नेता और दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री विक्की छाबड़ा और उनकी पत्नी ने नींद की…
पति की हैवानियत आई सामने, पत्नी से अनबन हुई तो एक्सीडेंट के बहाने बुलाकर काट दिया कान

पति की हैवानियत आई सामने, पत्नी से अनबन हुई…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां एक हैवान पति ने…