• 21/01/2024

Video: चाकू से गोदा फिर बाइक से बांधकर घसीटा, एनकाउंटर के बाद हमलावर गिरफ्तार

Video: चाकू से गोदा फिर बाइक से बांधकर घसीटा, एनकाउंटर के बाद हमलावर गिरफ्तार
Spread the love

दिल्ली से सटे नोएडा से रुह कंपा देने वाला एक मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। जिसके बाद हमलावरों ने घायल युवक को बाइक में बांधकर सड़क पर घसीटा। पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों अनुज और नितिन को एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बरौला में रहने वाला अनुज निजी अस्पताल में काम करता है। उसका चचेरा भाई दूध का कारोबार करता है। शनिवार रात को अनुज और नितिन की गांव में ही रहने वाले मेहंदी हसन से पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर अनुज और नितिन ने मेहंदी पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिए। चाकू मारने के बाद उसे बाइक में बांधकर गांव में घुमाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मेहंदी हसन को घसीटते हुए दोनो बरौला पुलिस चौकी पहुंचे। घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। घायल मेहंदी हसन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

पिता पर कातिलाना हमला का बदला

मीडिया से बात करते हुए नोएडा के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि साल 2018 में मेहंदी हसन ने अनुज के पिता को चाकू मराकर घायल कर दिया था। जिसके बाद उसके खिलाफ स्थानीय थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के बाद से ही अनुज मेहंदी हसन से रंजिश रखता था।

बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान भी कोर्ट में मेहंदी और अनुज के बीच कई बार कहासुनी हुई। शनिवार को भी दोनों के बीच में बहस हुई, जिसके बाद अनुज और नितिन ने मेहंदी पर चाकू से वार कर दिया।

पुलिस एनकाउंटर में घायल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आला कत्ल की बरामदगी के लिए ले जाया गया था। दोनों ने पुलिस पार्टी के ऊपर हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए हैं।

Video

Related post

Aaj ka Panchang 11 November 2026: भाई दूज आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 11 November 2026: भाई दूज आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 11 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: मेष-वृषभ को धन लाभ के योग, मकर राशि वालों के प्रमोशन और शादी की बनेगी बात

Aaj Ka Rashifal: मेष-वृषभ को धन लाभ के योग,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 11 November 2026: आज के राशिफल में मेष और वृषभ राशि वालों को धन लाभ के…
CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, मामले की जांच में जुटा वन विभाग……

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में…

Spread the loveसारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन विभाग में हड़कंप मच…