• 10/08/2024

बंदूक की नोक पर महिला से लूट, मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर हुए फरार, सीसीटीवी कैमरे से मिली तीन संदेहियों की तस्वीर

बंदूक की नोक पर महिला से लूट, मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर हुए फरार, सीसीटीवी कैमरे से मिली तीन संदेहियों की तस्वीर
Spread the love

बिलासपुर के सरकंडा के भूमि विहार कालोनी में तीन युवकों ने बंदूक की नोक पर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी ले भागे। महिला ने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी।इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

 

लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया है। इसमें कुछ संदेहियों की तस्वीर मिली है। इसके आधार पर पुलिस संदेहियों की तलाश रही है। शुक्रवार, दोपहर करीब 2:30 दो युवक उनके घर पहुंचे। युवकों ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही युवकों ने महिला पर बंदूक अड़ा दिया। उन्होंने महिला को जान से मारने की धमकी देकर सोने का मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी लूटकर भाग निकले।

 

जानकारी मिलने परएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने पीड़ित महिला से पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी से जांच के संबंध में जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों का फुटेज ले लिया गया है। इसमें बाइक सवार तीन युवकों का हुलिया महिला के बताए हुलिए से मिल रहा है। इसके आधार पर पुलिस की टीम संदेहियों की तलाश कर रही है।

 

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…