• 20/07/2024

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ महागठबंधन का हल्ला बोल, सड़क पर निकाला प्रतिरोध मार्च

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ महागठबंधन का हल्ला बोल, सड़क पर निकाला प्रतिरोध मार्च
Spread the love

बिहार में बढ़ रही अपराधिक घटनाएं और लाचार कानून व्यवस्था को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आज सड़क पर उतरकर नीतीश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस बल प्रतिरोध मार्च को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी लेकिन नेता इसे तोड़ते हुए आगे बढ़ते गए।इस दौरान पुलिस बल के साथ नोकझोंक भी हुई।

पटना सहित सभी 38 जिला मुख्यालयों पर प्रतिरोध मार्च निकाला जा रहा है। आरजेडी, कांग्रेस और तमाम विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता इस प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह का कहना है कि बिहार बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सरकार मौन है। सरकार हाई लेवल मीटिंग करती है लेकिन इसके बावजूद भी आपराधिक घटनाएं नहीं थम रही है। सरकार को इसका जवाब देना होगा।अखिलेश सिंह ने कहा कि यह प्रतिरोध मार्च बिहार की जनता की आवाज है।बिहार के जनता बढ़ते अपराध को लेकर के काफी चिंतित है।

बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद से विपक्ष अक्रामक दिख रहे हैं। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ने का हवाला देते हुए लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि नीतीश सरकार बिहार में आपराधिक घटना को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

Related post

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी – जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को…
सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम साय ने पत्नी संग किया फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम…

Spread the love00 पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बने सहभागी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना रायपुर। पवित्र सावन माह के…
औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा…

Spread the love00 राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के…