• 02/10/2022

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
Spread the love

महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मुंबई एयरपोर्ट पर धमकी भरा ईमेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में बम रखे होने की बात कही गई थी. जिसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई.  हालांकि, जब फ्लाइट की जांच की गई तो ऐसा कुछ भी नहीं मिला. ऐसे में यह साफ हो गया कि बम होने का दावा अफवाह भर था.

दरअसल, शनिवार रात (1 अक्टूबर) को मुंबई एयरपोर्ट पर ईमेल आया था, जिसमें लिखा गया था कि इंडिगो की फ़्लाइट संख्या 6E 6045 में बम रखा है. ये फ़्लाइट रात में मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी. ईमेल आने के बाद जांच की गई, लेकिन फ़्लाइट में कुछ भी नहीं मिला. सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही है कि ये ईमेल किसने किया और क्यों किया गया था.

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं. इस तरह के धमकी भरे मैसेज, मेल, फोन कॉल या लेटर आए हों. इससे पहले भी ऐसे मेल या कॉल्स या वाट्सअप मैसेजेस आते रहे हैं. फिलहाल इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही  हैं.

Related post

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
आतंकी कसाब जैसे 37 को फांसी और 600 से ज्यादा को दिलाई उम्रकैद की सजा, BJP ने बनाया उज्जवल निकम को उम्मीदवार

आतंकी कसाब जैसे 37 को फांसी और 600 से…

Spread the loveलोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने देश के…
इंडिगो और एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार, बाल-बाल बची लोगों की जान

इंडिगो और एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार,…

Spread the loveकोलकाता हवाई अड्डे पर इंडिगो और एअर इंडिया के विमान के पंख की टक्कर हो गई. जिससे दोनों विमानों…