• 27/03/2024

इंडिगो और एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार, बाल-बाल बची लोगों की जान

इंडिगो और एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार, बाल-बाल बची लोगों की जान
Spread the love

कोलकाता हवाई अड्डे पर इंडिगो और एअर इंडिया के विमान के पंख की टक्कर हो गई. जिससे दोनों विमानों के पंख क्षतिग्रस्त हो गए. बताया जा रहा है कि एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को कोलकाता से चेन्नई के लिए उड़ान भरनी थी, जबकि इंडिगो के विमान को दरभंगा के लिए रवाना होना था. तभी ये हादसा हो गया, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक रनवे के पास के ‘टैक्सी-वे’ पर दुर्घटना हुई. इंडिगो की उड़ान में 131 वयस्क और चार बच्चे सवार थे, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के अंदर 163 यात्री थे. दोनों विमानों में यात्रियों के अलावा पायलट और चालक दल के सदस्य भी सवार थे, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि दोनों विमानों के पंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इंडिगो ने एक बयान में कहा कि कोलकाता हवाई अड्डे पर इंडिगो के एक विमान और एक अन्य विमान के बीच मामूली टक्कर की सूचना मिली है. प्रोटोकॉल के अनुसार विमान निरीक्षण और अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए ‘बे’ में लौट आया है.

Related post

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी, रेंजर समेत 4 गार्ड हुए घायल, पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी,…

Spread the loveउत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने गोलीबारी कर दी। जिसके बाद…
25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह ने दी जानकारी

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार…

Spread the loveदेश में अब 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके…
नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो बसें नदी में बही, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो…

Spread the loveनेपाल में भूस्खलन के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी…