- 01/06/2024
Live: EXIT POLL के शुरूआती आंकड़ों ने चौंकाया, इंडिया गठबंधन के लिए खुशखबरी

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। 4 जून को वोटों की गिनती होगी। जिसमें साफ होगा कि देश में मोदी का जादू कायम है या फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। लेकिन इससे पहले चुनाव खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आना शुरू हो गए हैं। आइए देखते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कह रहे हैं।
एबीपी सी-वोटर्स ने 543 सीटों में 161 सीटों का एग्जिट पोल सर्वे अभी जारी किया है। जिसमें एनडीए गठबंधन को 70-91, इंडिया गठबंधन को 68-82 सीटें और अन्य को 1-7 सीटें मिल रही है।
आजतक एक्सिस ने 543 में से 141 सीटों को एक्जिट पोल सर्वे जारी किया है। जिसमें एनडीए को 63-76, इंडिया गठबंधन को 65-78 और अन्य को 0-2 सीटें मिलती दिख रही है।
न्यूज 18 ने 543 सीटों में से 181 सीटों पर एग्जिट पोल सर्वे जारी कर दिया है। जिसमें एनडीए को 89-95, इंडिया को 71-77 और अन्य को 17-23 सीटें मिल रही है।





