• 12/07/2022

मिस्र में मिली 2000 साल पुरानी दुनिया की पहली गर्भवती ममी, आश्चर्य में शोधकर्ता

मिस्र में मिली 2000 साल पुरानी दुनिया की पहली गर्भवती ममी, आश्चर्य में शोधकर्ता
Spread the love

काहिरा। मिस्र अपने अंदर अनेक रहस्यों को समेटे हुए है, बात चाहे पिरामिड की हो अथवा यहां मिलने वाली ममियों की। मिस्त्र के रहस्यों को अब तक पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है और आज भी विश्व के कई रिसचर्स यहां आकर अपना शोध जारी रखे हुए हैं। इसी क्रम में साइंस्टिों को एक ऐसी रहस्यमयी ममी मिली है जो किसी गर्भवती महिला की है, यह करीब 2000 साल पुरानी ममी है।

वैज्ञानिकों ने इस महिला की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पहले ममी की खोपड़ी पर एक शोध किया। इस रिसर्च से अनुमान लगाया गया है कि महिला की मौत कैंसर की वजह से हुई थी। यह एक ऐसी खोज है जिसने कैंसर विशेषज्ञों और मिस्र के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। 19वीं और 20वीं सदी के दौरान, माना जाता था कि यह ममी एक पुरुष पुजारी की थी। लेकिन, वॉरसॉ ममी प्रोजेक्ट ने जब इसपर काम किया, तो पाया गया कि असल में यह ममी एक महिला की थी। ज्यादा आश्चर्य तब हुआ जब पता चला कि वह दुनिया की पहली गर्भवती ममी भी है। इससे पहले कभी कोई गर्भवती ममी नहीं मिली थी।

इसे भी पढ़ें : RSS दफ्तर पर बम से हमला, तेज धमाके से फैली दहशत

इस साल की शुरुआत में, मिस्टीरियस लेडी के सीटी स्कैन से इस बात का सबूत मिला था कि उसके पेट में एक भ्रूण था। खास बात तो यह थी कि उनके शोध से पता चला है कि ममी के गर्भ के बहुत एसिडिक होने और कम ऑक्सीजन वाले वातावरण की वजह से भ्रूण भी बहुत अच्छी तरह से संरक्षित रहा था।

शोधकर्ताओं का कहना है कि उनसे कई बार यह सवाल पूछा गया कि इस महिला की मौत की वजह क्या थी, इसलिए उन्होंने इसका पता लगाने का फैसला किया। गर्भवती ममी की खोपड़ी का स्कैन किया गया। हड्डी से ऐसे संक्त मिले जिससे पता चलता है कि महिला कैंसर से पीड़ित थी।

इसे भी पढ़ें : अमेजन जंगल की बेतहाशा कटाई : ब्राजील ने 6 माह में ही न्यूयॉर्क से 6 गुना बड़ा इलाका काट डाला

Related post

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का झुंड ट्रेन की चपेट में आया, 6 की मौत

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का…

Spread the loveनागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में वन्यजीवों से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कन्हान इलाके में मुंबई-हावड़ा…
हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान से जल संरक्षण बनेगा देशव्यापी जनआंदोलन

हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में जल संकट से निपटने और वर्षा जल को बचाने के उद्देश्य से ‘कैच द रेन’…
अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी

अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ का…

Spread the loveकोलकाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में नेशनल लाइब्रेरी और नेशनल काउंसिल ऑफ…