• 25/04/2024

महिलाएं स्टेडियम में नहीं देख पाएंगी मैच, लगा प्रतिबंध.. ये है वजह

महिलाएं स्टेडियम में नहीं देख पाएंगी मैच, लगा प्रतिबंध.. ये है वजह
Spread the love
हर खेल प्रेमी स्टेडियम में बैठकर अपनी पसंदीदा टीम का मैच देखना चाहता है। लेकिन महिला खेल प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। महिलाओं के स्टेडियम में बैठकर मैच देखने पर अब प्रतिबंध लगने जा रहा है। ईरान की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में यह बात निकलकर सामने आई है।
रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरानी एफए (फुटबॉल संघ) ने स्थानीय शीर्ष क्लब ट्रैक्टर-साज़ी के घरेलू मैच में प्रतिकारक घटनाओं के मद्देनजर उत्तर-पश्चिमी शहर ताब्रीज़ में प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि स्टेडियम में प्रतिबंध केवल ताब्रीज़ में लागू होगा या सभी मैचों के लिए। ट्रैक्टर-साज़ी ईरान के सबसे लोकप्रिय क्लबों में से एक है। महिलाओं समेत इसके बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं।

महिला प्रशंसक खिलाड़ी के लग गई गले

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि इस फैसले की वजह पिछले सप्ताह एक मैच के दौरान मैदान में एक महिला प्रशंसक का आना है। तेहरान क्लब एस्टेगल और एल्युमीनियम अरक के बीच प्रो लीग मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान एक महिला दौड़ते हुए मैदान पर पहुंच गई, उसने एस्टेगल और राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर होसैन होसैनी को गले लगा लिया था।

बाहरी महिलाओं को छूना मना है

इस घटना की वजह से होसैन पर करीब 7,500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था और कथित तौर पर उसे एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था। आपको बता दें ईरान में उन महिलाओं को छूना मना है जो करीबी परिवार का हिस्सा नहीं हैं।
इस घटना को लेकर ईरान के कट्टर-रूढ़िवादी पादरी ने तर्क दिया है कि कट्टर पुरुष प्रशंसकों के साथ स्टेडियमों में महिलाओं का कोई काम नहीं है। विश्व नियामक संस्था फीफा के दबाव में हाल के वर्षों में प्रतिबंध में कुछ हद तक ढील दी गई। साथ ही एक निश्चित संख्या में महिलाओं को मैचों में भाग लेने की अनुमति दी गई थी।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…