• 25/04/2024

उड़ान के दौरान तेजस हुआ क्रैश, धमाके से दहला पूरा इलाका

उड़ान के दौरान तेजस हुआ क्रैश, धमाके से दहला पूरा इलाका
Spread the love

जैसलमेर के पिथला गांव में गुरुवार सुबह वायुसेना का टोही विमान क्रैश हो गया। जिला प्रशासन और वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। तेज धमाके की आवाज से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के साथ वायु सेना अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। जिससे विमान के मलवे पर लगी आग पर काबू पाया गया। यह विमान आसमान से जासूसी गतिविधियों पर नजर रखता था।

राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायु सेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस मंगलवार एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैश होने से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया था। वहीं, दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

हादसे के वक्त पोकरण में हो रहे अभ्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के सीएम भजनलाल सहित तमाम नेता और सेना के बड़े अधिकारी मौजूद थे।जानकारी के मुताबिक यह पहला मौका है जब फाइटर जेट स्वदेशी तेजस क्रैश हुआ है।

पायलट सुरक्षित

इस घटना में पायलट सुरक्षित बच गया है। घटना के बाद जैसलमेर के स्थानीय विधायक छोटूसिंह भाटी ने भी मौका स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस हादसे की जगह के आसपास बड़ी संख्या में लोग निवासरत हैं। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।पायलट भी सुरक्षित हैं।

विमान का मिला ब्लैक बॉक्स 

सूत्रों ने बताया कि इस विमान का ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद उसे हेलीकॉप्टर की सहायता से भेजा गया है। अब कुछ और अहम जानकारी और हादसे के कारणों का खुलासा ब्लैक बॉक्स की जांच होने के बाद ही सामने आ पाएगा।

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…