• 02/10/2024

ईरान ने इसराइल पर दागीं मिसाइलें, नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत.. ग्लोबल मार्केट में मचा कोहराम

ईरान ने इसराइल पर दागीं मिसाइलें, नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत.. ग्लोबल मार्केट में मचा कोहराम
Spread the love

ईरान ने इजराइल पर मंगलवार रात 180 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। इसमें से ज्यादातर को इजराइल की डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। इजराइली डिफेंस सर्विसेज के मुताबिक, हमले में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि ये ईरान के हितों और नागरिकों की रक्षा के लिए जरूरी था।

वहीं हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक के बाद सेना से कहा है कि वो ईरानी हमलों से इजराइल की रक्षा करे और इजराइल की तरफ दागी गईं मिसाइलों को मार गिराएं।

वहीं इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से ग्लोबल मार्केट्स भी दहशत में आ गए हैं। दोनों देशों में बढ़ते तनाव का असर सबसे पहले कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता दिखा है और क्रूड ऑइल के दाम एक झटके में 5 फीसदी तक बढ़ गए हैं। ईरान के मिसाइल अटैक से संकट बढ़ने के आसार दिखने लगे हैं और इस खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…