• 21/10/2023

ISRO ने फिर रचा इतिहास, गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल

ISRO ने फिर रचा इतिहास, गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल
Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र (ISRO) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इसरो ने गगनयान मिशन के क्रू मॉडल की लॉन्चिंग करने में बड़ी सफलता पाई है। ISRO को यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है। आज शनिवार (21 अक्टूबर 2023 ) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सुबह तकरीबन 8ः30 बजे इसरों ने पहला प्रयास किया लेकिन तकनीकी कारणओं से इसे टालना पड़ गया। इसके बाद 10 बजे इसरों ने दूसरा प्रयास किया और इसमें उसे सफलता मिल गई।

इसरो ने दूसरा परीक्षण करने से पहले  बताया कि महत्वाकांक्षी गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से जुड़े पेलोड के साथ उड़ान भरने वाले परीक्षण यान में विसंगति का पता लगाकर उसे दूर कर दिया गया। इसरो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ”प्रक्षेपण रोके जाने के कारण का पता लगा लिया गया है और उसे दुरुस्त कर दिया गया है।”
प्रक्षेपण पहले सुबह 8 बजे निर्धारित किया गया था लेकिन दो बार इसके समय में बदलाव किया गया। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने इसके बाद बताया कि किसी विसंगति के कारण प्रक्षेपण तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि टीवी-डी1 रॉकेट का इंजन तय प्रक्रिया के अनुसार चालू नहीं हो सका था।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…