• 21/10/2023

महादेव ऑनलाइन सट्टा: ED ने कोर्ट में पेश किया 8887 पन्नों का चालान, इन 14 लोगों को बनाया आरोपी

महादेव ऑनलाइन सट्टा: ED ने कोर्ट में पेश किया 8887 पन्नों का चालान, इन 14 लोगों को बनाया आरोपी
Spread the love

online betting app mahadev book: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। 8887 पन्नों के इस चालान में ईडी ने 14 लोगों को आरोपी बनाया है। ईडी ने अपने चालान में बताया है कि मामले में आरोपियों की 41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। ईडी ने अपने चालान में बताया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी की अवैध कमाई से सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की आय 6000 करोड़ रुपये अनुमानित है।

कोर्ट में पेश किए गए चालान में ईडी ने जिन 14 नामों का जिक्र किया है, उनमें निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दमानी, सुनील दमानी के अलावा महादेव बुक के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, विशाल आहूजा, विकास छाबड़िया, पूनाराम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी का नाम शामिल है। इनमें से चार आरोपियों ASI चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दमानी, सुनील दमानी को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, ये अभी रायपुर जेल में बंद हैं।

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…