• 03/08/2022

छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगपतियों के यहां IT का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगपतियों के यहां IT का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज
Spread the love

आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में इस्पात और पावर प्लांट से जुड़े बड़े कारोबारियों के यहां दबिश दी है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह 6 बजे इन उद्योगों से जुड़े कारोबारियों के रायपुर, दुर्ग-भिलाई, कोरबा और खरोरा के ठिकानों पर दबिश दी।

जानकारी के मुताबिक आईटी की दबिश ग्रेविटि फेरस और धनकुंड स्टील के मालिक राजेश सुराना, भवानी मोल्डर्स के सुनील अग्रवाल, नूतन राइस मिल खरोरा, निर्माण टीएमटी के मालिक राजेश तोला के अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है। सभी जगहों पर आईटी की टीमें दस्तावेजों को खंगालने में लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि आईटी ने लंबे समय से इन कारोबारियों पर नजर रखी हुई थी। जिसके बाद आज सुबह-सुबह दबिश देकर सर्वे किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आईटी के इस छापे में बड़ी कर चोरी का मामला सामने आ सकता है।

इसे भी पढ़ें : अलकायदा ने लिया अल-जवाहिरी की मौत का बदला, हेलीकॉप्टर को मार गिराया

इसे भी पढ़ें : इस स्कूल में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 56 संक्रमित, मचा हड़कंप

Related post

ED BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को ED ने भेजा समन, कल होगी पूछताछ, बढ़ सकती है मुश्किलें

ED BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को ED ने भेजा…

Spread the loveकेन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री समन भेजकर तलब किया है। सीएम को ईडी ने पूछताछ के…
ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां नगदी से भरी मिली आलमारी, 6.5 करोड़ कैश, सोना और जेवरात, ED ने दी आधिकारिक जानकारी

ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापे में अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा की रकम, सोना…
ED Raid : ED की कार्रवाई जारी, यहां 25 ठिकानों पर की छापामारी

ED Raid : ED की कार्रवाई जारी, यहां 25…

Spread the loveनई दिल्ली। दिल्ली सरकार की शराब नीति के मामले में ED ने शुक्रवार को फिर से छापामार कार्रवाई की…