• 02/08/2022

अलकायदा ने लिया अल-जवाहिरी की मौत का बदला, हेलीकॉप्टर को मार गिराया

अलकायदा ने लिया अल-जवाहिरी की मौत का बदला, हेलीकॉप्टर को मार गिराया
Spread the love

अमेरिका ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी को मार गिराया है। अल जवाहिरी की मौत के बाद से अलकायदा तमतमाया हुआ है। आखिरकार अलकायदा ने अपने सरगना की मौत का बदला ले ही लिया। अलकायदा ने अल-जवाहिरी की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के करीबी कमांडर सरफराज का हेलीकॉप्टर उड़ा दिया है। इस हमले में कमांडर सरफराज की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना में हडकंप मच गया है।

कमांडर सरफराज को मारने में अफगानिस्तान का साथ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान सहित अन्य संगठनों ने दिया है। अफगानिस्तान ने बलूच आतंकियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

अल-जवाहिरी को मरवाने के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की बात निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने पैसा लेकर अल-जवाहिरी को मरवाया है। पाकिस्तानी सेना को अल जवाहिरी के हर मूवमेंट की जानकारी थी। इस काम के लिए उसे अमेरिका से तगड़ा फंड हासिल होने की बात निकलकर सामने आ रही हैा

अमेरिका ने अल-जवाहिरी को मारने के लिए पाकिस्तान के एयर बेस का इस्तेमाल किया है। अलजवाहिरी 31 जुलाई की सुबह जैसे ही घर की बालकनी में बाहर निकला वैसे ही अमेरिका ड्रोन ने उसे मार गिराया। अलजवाहिरी को मार गिराए जाने की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने अपने संबोधन में दी।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : हाईकोर्ट के सभी सरकारी वकील बर्खास्त

इसे भी पढ़ें : BREAKING : ED की बड़ी कार्रवाई, नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर मारा छापा

इसे भी पढ़ें : अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी को अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया

Related post

कर्मचारियों के हड़ताल पर सरकार सख्त, सीएम की दो टूक लहजे में चेतावनी, जानिए क्या कहा

कर्मचारियों के हड़ताल पर सरकार सख्त, सीएम की दो…

Spread the loveकर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आज से चले गए हैं। हड़ताल को लेकर अब सरकार सख्ती…
कल से अनिश्चित काल तक सभी सरकारी दफ्तरों पर लटकेंगे ताले, अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे बेमुद्दत हड़ताल पर

कल से अनिश्चित काल तक सभी सरकारी दफ्तरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तर कल 19 अगस्त से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे। 22 अगस्त से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन…
सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिका ने जारी की वैश्विक चेतावनी, जानिए क्या कहा

सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की…

Spread the loveअमेरिकी ड्रोन हमले में अलकायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी मारा गया है। अल-जवाहिरी की मौत के बाद से अलकायदा तमतमाया…