• 18/04/2022

जहांगीरपुरी हिंसा : खाली बोतलें सप्लाई करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

जहांगीरपुरी हिंसा : खाली बोतलें सप्लाई करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा में शामिल होने के आरोप में 36 वर्षीय एक स्क्रैप डीलर (कबाड़ का काम करने वाला) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जहांगीरपुरी निवासी शेख हमीद के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, हमीद ने खुलासा किया कि उसने बोतलों की आपूर्ति की थी, जिसका इस्तेमाल झड़पों और पथराव के दौरान फेंकने के लिए किया गया था।

पुलिस ने अब तक हमीद सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2 किशोरों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में शेख हमीद (36), सलीम उर्फ चिकना (36), जाहिद (20), अंसार (35), शाहजाद (33), मुख्तार अली (28), मोहम्मद अली (18), आमिर (19), अक्सर (26), नूर आलम (28), मोहम्मद असलम (21), जाकिर (22), अकरम (22), इम्तियाज (29), मोहम्मद अली (27), अहीर (37), शेख सौरभ (42), सूरज (21), नीरज (19), सुकेन (45), सुरेश (43) और सुजीत सरकार (38) – सभी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं।

इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा, “अपराध शाखा ने लगभग 14 टीमों का गठन किया है, जो सभी कोणों (एंगल) से घटना की जांच करेगी। उन्होंने कल से ही जांच शुरू कर दी है और हम जांच के दौरान नियमित रूप से अपडेट साझा करेंगे।”

Related post

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में पकड़ाए दिल्ली के ज्वेलरी शोरुम में 25 करोड़ के जेवरात चोरी करने वाले, बिलासपुर पुलिस ने दबोचा

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में पकड़ाए दिल्ली के ज्वेलरी शोरुम…

Spread the loveदिल्ली के जंगपुरा स्थित ज्वेलरी शोरुम में करोड़ों के जेवरात चोरी करने वालों को पकड़ने में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर…
राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी…

Spread the loveराहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी…
VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख पैसे मुंह में ठूंसा और फिर…

VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख…

Spread the loveस्टेट विजलेंस की टीम ने 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार…