• 18/04/2022

सामंथा ने अपने शरीर पर बनवाए थे इतने टैटू, लेकिन फैंस को ऐसा न करने की दी सलाह, यह है वजह

सामंथा ने अपने शरीर पर बनवाए थे इतने टैटू, लेकिन फैंस को ऐसा न करने की दी सलाह, यह है वजह
Spread the love

हैदराबाद। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन रखा था। उनके एक प्रशंसक ने अभिनेत्री से पूछा वह अपनी बॉडी पर किस तरह का टैटू बनवाना चाहती हैं।

जिस पर अभिनेत्री ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अब टैटू बनवाना पसंद नहीं है। अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि यंग लोगों को मेरी सलाह है कि कभी भी टैटू न बनवाएं।

सामंथा को तीन टैटू के लिए जाना जाता है, जो सभी उनके पूर्व पति नागा चैतन्य से संबंधित हैं। सामंथा ने पहले टैटू में ‘वाईएमसी’ लिखाया था, जो सैम और नागा की पहली फिल्म ‘ये माया चेसावे’ का संक्षिप्त नाम है।

दूसरा टैटू, जिसमें ‘चाय’ लिखा है, उसकी दाहिनी रिब पर अंकित है, जबकि तीसरा टैटू अधिक अनोखा है, क्योंकि चैतू और सामंथा दोनों ने अपनी बाजू पर दो तीरों का एक ही जैसा टैटू गुदवाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा अगली बार ‘शकुंतलम’ और ‘यशोदा’ में दिखाई देंगी।

Related post

इस कपल को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, किया कुछ ऐसा कि देख कर कहीं डर न जाएं आप

इस कपल को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, किया कुछ…

Spread the loveसनक, शौक और अलग दिखने की चाह में लोग न जाने क्या-क्या कर जाते हैं। कभी-कभी उनका यह सनकी…
इस एक्ट्रेस का दर्दनाक सड़क हादसे में निधन, सदमें में डूबी इंडस्ट्री और फैंस

इस एक्ट्रेस का दर्दनाक सड़क हादसे में निधन, सदमें…

Spread the loveमराठी टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस का एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। घर जाते वक्त एक्ट्रेस…
कल से अनिश्चित काल तक सभी सरकारी दफ्तरों पर लटकेंगे ताले, अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे बेमुद्दत हड़ताल पर

कल से अनिश्चित काल तक सभी सरकारी दफ्तरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तर कल 19 अगस्त से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे। 22 अगस्त से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन…