• 22/09/2023

DSP आतंकवादियों की कर रहा था मदद, अधिकारी को भी फंसाने की कोशिश, खुलासे से मचा हड़कंप

DSP आतंकवादियों की कर रहा था मदद, अधिकारी को भी फंसाने की कोशिश, खुलासे से मचा हड़कंप
Spread the love

जम्मू-कश्मीर पुलिस में पदस्थ DSP को आतंकवादियों को मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी का नाम शेख आदिल मुश्ताक है। आदिल पर एक आतंकवादी को गिरफ्तारी से बचाने का आरोप है। इसके साथ ही डीएसपी ने मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी को फंसाने की कोशिश की थी। आदिल के घर जब पुलिस की टीम पहुंची तो वह भागने लगा लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शेख आदिल को कोर्ट में पेश किया गया जहां न्यायालय ने उसे 6 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आतंकी को जुलाई में गिरफ्तार किया था। आतंकी का मोबाइल और जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़ें: एनकाउंटर: महिला सिपाही से दरिंदगी का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर.. छुट्टी के दिन आधी रात घर पर लगी थी अदालत, क्या है अयोध्या कांड

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शेख आदिल की अक्सर आतंकवादियों से फोन पर बात होती थी। इसके लिए वे टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल किया करता था। गिरफ्तार आतंकी से डीएसपी की फोन पर 40 बार बातचीत हुई थी। डीएसपी पर आरोप है कि वह आतंकी को बता रहा था कि गिरफ्तारी से वह कैसे बच सकता है।

इसके अलावा शेख आदिल के खिलाफ पुलिस को आतंकवादियों से लेन-देन के भी सबूत मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि आतंकवादियों के फंडिंग के केस की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी को आदिल शेख ने झूठे केस में फंसाने की कोशिश की थी। इसके लिए उसने एक अधिकारी के खिलाफ एक झूठी शिकायत की तैयारी भी की थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आदिल शेख ने आऱोपी आतंकवादी से 5 लाख रुपये लिए थे। वह मुजम्मिल जहूर नाम के एक आतंकवादी के संपर्क में था, जिसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक बैंक में अकाउंट खुलवाया था ताकि लश्कर की फंडिंग को मैनेज कर सके।

Related post

रायपुर के आसमान में गूंजा सारंग टीम के हेलीकॉप्टरों का शोर, 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो

रायपुर के आसमान में गूंजा सारंग टीम के हेलीकॉप्टरों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के आसमान में रोमांच और रोमांचक करतबों का नजारा…
दिवाली से पहले अन्नदाताओं को बड़ा तोहफा, किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

दिवाली से पहले अन्नदाताओं को बड़ा तोहफा, किसान सम्मान…

Spread the loveनई दिल्ली। PM Kisan 24th Installment : दिवाली से पहले देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत…