• 22/09/2023

संसद में गाली Video: ओ उग्रवादी.. ओ *#&#, लोकसभा में भाषण देते वक्त BJP सांसद भूले मर्यादा

संसद में गाली Video: ओ उग्रवादी.. ओ *#&#, लोकसभा में भाषण देते वक्त BJP सांसद भूले मर्यादा
Spread the love

लोकसभा में संसद की कार्रवाई के दौरान बेहद शर्मनाक मामला देखने को मिला। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने भाषण के दौरान बसपा सांसद को गालियां देने लगे। जब वे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे उस दौरान उनके बाजू में बैठे बीजेपी सांसद हर्षवर्धन यह सुनकर मुस्कुराने लगे। हालांकि लोकसभा की कार्यवाही से आपत्तिजनक शब्दों को विलोपित कर दिया गया है लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया में वारल हो रहा है।

संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी लोकसभा में अपना भाषण दे रहे थे। उसी दौरान बसपा सांसद दानिश अली ने कुछ टिप्पणी कर दी। जिसके बाद रमेश बिधूड़ी ने अपना आपा खोते हुए दानिश अली के लिए अमर्यादिश शब्दों का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रमेश बिधूड़ी को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे शब्दों की पुनरावृत्ति हुई कड़ी कार्रवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें: एनकाउंटर: महिला सिपाही से दरिंदगी का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर.. छुट्टी के दिन आधी रात घर पर लगी थी अदालत, क्या है अयोध्या कांड

इनका प्रमोशन जरुर होगा

कांग्रेस ने बीजेपी सांसद के बयान की निंदा की है इसके साथ ही बिधूड़ी को निलंबित करने की मांग की है।। कांग्रेस ने कहा कि यह केवल दानिश अली नहीं पूरी संसद का अपमान है। नई संसद की शुरुआत ऐसी भाषा से हुई है। यह बीजेपी की भाषा है। बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस ने ‘एक्स’ हैंडल में कहा,  “पीएम मोदी, क्या आपने अपने सांसद रमेश बिधूड़ी का ये बयान सुना? वो एक दूसरे सांसद को उनके धर्म के आधार पर ऐसी गालियां दे रहे हैं जो यहां लिखी नहीं जा सकतीं। पूरा विश्वास है आपने सुना ही होगा, और अब आप इनका प्रमोशन जरूर करेंगे।”

प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा

रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “इस वीडियो में ‘चौंकाने वाला’ कुछ नहीं है। भाजपा एक अथाह खाई है इसलिए हर दिन एक नया निचला स्तर मिल जाता है। मुझे भरोसा है कि इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। संभावना है कि आगे इसे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। आज भारत में मुसलमानों के साथ वैसा ही सुलूक हो रहा है, जैसा हिटलर के जर्मनी में यहूदियों के साथ किया जाता था। मेरा सुझाव है कि नरेंद्र मोदी जल्द इस वीडियो को अरबी में डब करें और अपने हबीबियों को भेजें।”

इसे भी पढ़ें: DSP आतंकवादियों की कर रहा था मदद, अधिकारी को भी फंसाने की कोशिश, खुलासे से मचा हड़कंप

पीएम मोदी क्या आपके साथ संसद में आतंकवादी बैठते हैं?

आप सांसद संजय सिंह ने भी रमेश बिधूड़ी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी क्या आपके साथ संसद में आतंकवादी बैठते हैं? क्या आरएसएस में यही भाषा और संस्कार सिखाया जाता है। मैंने तो मणिपुर की हिंसा का मामला उठाया था, मुझे निलंबित कर दिया गया, अब इस गाली-गलौज करने वाले सांसद के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?”

Related post

Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी तबादला सूची

Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों…
मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण

मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक :…

Spread the loveरायपुर: जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर परसगढ़ी में शुक्रवार को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और विकास का अनूठा संगम देखने…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया…

Spread the loveउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना सतीश थौरानी के…