• 12/02/2026

JEE Mains Result 2026: रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए काम की खबर, अब इस दिन जारी होगा परिणाम, नोट कर लें समय

JEE Mains Result 2026: रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए काम की खबर, अब इस दिन जारी होगा परिणाम, नोट कर लें समय
Spread the love

JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे लाखों कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट को आज जारी नहीं करेगी। इस बात जानकारी NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट के माध्यम से शेयर की है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट को स्थगित कर दिया गया है।

पोस्ट में बताया गया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन्स रिजल्ट (सेशन 1) को अब 16 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने पर रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स (Steps to Check):

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Scorecard के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

  4. सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

क्यों टला रिजल्ट

सूत्रों के अनुसार अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी करने और तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए परिणाम की तिथि आगे बढ़ाई गई है। NTA ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपडेट देखने की अपील की है।

Related post

अटल जी की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन : बोले- उनके सपनों का विकसित छत्तीसगढ़ बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

अटल जी की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM…

Spread the loveAtal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें…
CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो संभलकर! छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अगर आप रविवार को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो…