• 12/02/2026

रायपुर कोर्ट परिसर में हड़कंप! पुलिस को चकमा देकर फरार हुए दो विचाराधीन कैदी

रायपुर कोर्ट परिसर में हड़कंप! पुलिस को चकमा देकर फरार हुए दो विचाराधीन कैदी
Spread the love

रायपुर :- राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए। पेशी के दौरान हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है, जो हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में विचाराधीन थे।

पुलिस अभिरक्षा से ऐसे हुए फरार
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को उनके संबंधित मामलों में पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। बताया जा रहा है कि पेशी की प्रक्रिया के दौरान दोनों आरोपी कोर्ट मोहर्रिर की अभिरक्षा में थे। इसी दौरान मौका पाकर दोनों अचानक वहां से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की कई टीमें शहर के संभावित ठिकानों और बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर दबिश दे रही हैं। इस बड़ी लापरवाही के बाद अब न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी नए सिरे से समीक्षा की जा रही है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…