• 30/05/2022

यूपीएससी में जेएनयू की छात्रा श्रुति शर्मा ने किया टॉप, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेता की पुत्री और IAS अफसरों के पुत्रों ने मारी बाजी

यूपीएससी में जेएनयू की छात्रा श्रुति शर्मा ने किया टॉप, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेता की पुत्री और IAS अफसरों के पुत्रों ने मारी बाजी
Spread the love

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) यूपीएससी ने सिविल सेवा 2021 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार यूपीएससी सिविल सर्विस में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। श्रुति शर्मा सेंट स्टीफंस कॉलेज और जेएनयू की छात्र रही हैं। यूपीएससी की परीक्षा में टॉप 3 में इस बार लड़कियां हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की श्रद्धा शुक्ला ने ऑल इंडिया में 45 वां रैंक हासिल किया है। श्रद्धा कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की बेटी हैं। श्रद्धा के साथ ही छत्तीसगढ़ से चयनित सभी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें : उपेक्षित छत्तीसगढ़िया : यूपी के राजीव शुक्ला और बिहार की रंजीत रंजन को कांग्रेस भेजेगी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, “छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष श्री सुशील आनंद शुक्ला जी की सुपुत्री श्रद्धा ने UPSC की परीक्षा में 45वीं रैंक हासिल करके पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। हम सबको तुम पर गर्व है बिटिया। सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।”

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से अक्षय पिल्ले और अभिषेक अग्रवाल का चयन हुआ है। दोनों ही सूबे के आईपीएस और आईएएस अफसरों के पुत्र हैं। अक्षय को 51 वां रैंक मिला है वहीं अभिषेक को 254 वां स्थान हासिल हुआ है। अक्षय आईपीएस संजय पिल्ले और एसीएस रेणु पिल्ले के पुत्र हैं। वहीं अभिषेक राजस्व बोर्ड चेयरमैंन और आईएएस अधिकारी उमेश अग्रवाल के पुत्र हैं।

इसे भी पढ़ें : हसदेव के जंगल में पुलिस बल की मौजूदगी में पेड़ कटाई फिर शुरु, ग्रामीण पहुंचे विरोध में, देखिए वीडियो

Related post

CG शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने ED को ईसीआईआर रिपोर्ट पेश करने दिया निर्देश, इस दिन होगी अगली सुनवाई

CG शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने ED को ईसीआईआर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को प्रवर्तन मामला सूचना…
CG TET Admit Card 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, Direct Link से यहां करें चेक

CG TET Admit Card 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा के…

Spread the loveछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 18 सितम्बर को आयोजित छत्तीगसढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-22) के लिए अभ्यर्थियों के…
कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, जनसंपर्क अधिकारियों से दुर्व्यवहार का आरोप, सीएम से की कार्रवाई की मांग

कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, जनसंपर्क अधिकारियों से दुर्व्यवहार…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कलेक्टर के खिलाफ जनसंपर्क अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने…