• 30/05/2022

हसदेव के जंगल में पुलिस बल की मौजूदगी में पेड़ कटाई फिर शुरु, ग्रामीण पहुंचे विरोध में, देखिए वीडियो

हसदेव के जंगल में पुलिस बल की मौजूदगी में पेड़ कटाई फिर शुरु, ग्रामीण पहुंचे विरोध में, देखिए वीडियो
Spread the love

सरगुजा। मध्य भारत के सबसे बड़े और घने जंगल हसदेव को उजाड़ने का सिलसिला जारी है। हसदेव के घने जंगल को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सहित देश के भीतर और विदेशों में भी पर्यावरण प्रेमी आंदोलन कर रहे हैं। जंगल बचाने के लिए चल रहे आंदोलन के बीच परसा ईस्ट केते बासन कोल ब्लाक इलाके में उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी ने संगीन के साए में पेड़ों की कटाई फिर शुरु कर दी है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षित पेड़ कटाई के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पेड़ कटाई की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में आदिवासी मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पेड़ काट रहे मजदूरों ने कटाई बंद कर दी। हालांकि तब तक सैकड़ों पेड़ काटे जा चुके थे।

छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक और हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के आलोक शुक्ला ने पेड़ कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए राहुल गांधी को टैग किया है। आलोक शुक्ला ने ट्वीट कर कहा है, “आज सुबह पुनः हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा ईस्ट केते बासेन कोल ब्लॉक के दूसरे चरण के लिए भारी पुलिस फोर्स लगाकर पेड़ो की कटाई शुरू करवा दी गई। ग्रामीणों के द्वारा विरोध जारी है।”

कोल के लिए 10 लाख पेड़ों की बलि

छत्तीसगढ़ में राजस्थान को 4 कोल ब्लॉक आबंटित किया गया है। राजस्थान सरकार ने इन चारों कोल ब्लॉकों का एमडीओ उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी को दिया है। गौतम अडानी की कंपनी कोल खनन के लिए यहां पेड़ों की कटाई शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि इन चारों कोल ब्लॉकों के लिए तकरीबन 10 लाख पेड़ काटे जाएंगे।

विलुप्त प्राय जीव जंतुओं की प्रजातियां होंगी नष्ट

हसदेव का जंगल जैविक विविधताओं से भरा हुआ है। यह हाथियों का प्राकृतिक रहवास है। यहां पर जीव जंतुओं और पेड़ पौधों की ऐसी कई प्रजातियां हैं जिन्हें विलुप्त प्राय की श्रेणी में रखा गया है। जंगलों के कटने से इन पर खतरा मंडरा रहा है, माना जा रहा है कि ये सारी प्रजातियां जंगल कटने से हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी।

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें : उपेक्षित छत्तीसगढ़िया : यूपी के राजीव शुक्ला और बिहार की रंजीत रंजन को कांग्रेस भेजेगी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा

Related post

Big Breaking: अरेस्ट वारटं जारी, गौतम अडानी और भतीजे के खिलाफ अमेरिका में अरेस्ट वारंट जारी, 2236 करोड़ की रिश्वत देने और धोखाधड़ी का मामला

Big Breaking: अरेस्ट वारटं जारी, गौतम अडानी और भतीजे…

Spread the loveहिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अब एक बार फिर भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) नई मुसीबत में फंस…
भूपेश बघेल को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! कांग्रेस हाईकमान की बैठक में हुआ फैसला

भूपेश बघेल को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! कांग्रेस…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद फिर एक बार बढ़ने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर…
PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले – बिगड़ गया है मानसिक संतुलन

PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार,…

Spread the loveअंबानी और अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद एक बार फिर से सियासत गरमा गई है।…