- 27/09/2024
नड्डा ने की छत्तीसगढ़ BJP की तारीफ, मंत्री – सांसदों को मिला नया टारगेट…एक्टिव हुए सभी पदाधिकारी
बीजेपी के सदस्यता अभियान के तहत अब छत्तीसगढ़ में 50 लाख की जगह 60 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नया टारगेट किया है। गुरुवार को उन्होंने अभियान की समीक्षा के दौरान सदस्यता की रफ्तार बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही ये भी निर्देश दिया गया है कि सभी सांसद, विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान चलाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद अब पार्टी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर में सदस्यता अभियान में तेज और आगामी रणनीति को लेकर मंथन कर रहे है। आपको बता दें कि बीजेपी का देशव्यापी सदस्यता अभियान चल रहा है। छत्तीसगढ़ में इस बार 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 19 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं।