• 22/10/2024

जेल में ही मनेगी कांग्रेस विधायक की दिवाली, देवेंद्र यादव की 4 नवंबर तक बढ़ी रिमांड, 13 नवंबर को जमानत पर होगी सुनवाई

जेल में ही मनेगी कांग्रेस विधायक की दिवाली, देवेंद्र यादव की 4 नवंबर तक बढ़ी रिमांड, 13 नवंबर को जमानत पर होगी सुनवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा केस में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 4 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। विधायक देवेंद्र यादव उनकी गिरफ्तारी को आज 66 दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है।

विधायक देवेंद्र यादव की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बलौदाबाजार के सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। दीपावली में देवेंद्र यादव जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। बार-बार रिमाड की अवधि बढ़ने से इस बार उनकी दीपावली जेल में ही मनेगी।

पुलिस को रिमांड दिए जाने पर देवेंद्र यादव और उनके वकील ने इसका विरोध किया। देवेंद्र यादव की वकील अनादि शंकर मिश्रा ने कहा कि 21 अक्टूबर को सुनवाई के बाद विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ा दी गई। वकील ने आगे बताया कि हाई कोर्ट में जमानत याचिका के लिए आवेदन किया हैं। इसकी सुनवाई 13 नवंबर को होगी।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…