• 04/06/2022

कानपुर हिंसा : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल ने संभाली कमान, मुख्य आरोपी हयात जफर सहित 37 गिरफ्तार

कानपुर हिंसा : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल ने संभाली कमान, मुख्य आरोपी हयात जफर सहित 37 गिरफ्तार
Spread the love

कानपुर। कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी हयात जफर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक 37 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बेकनगंज में हुई हिंसा के मामले में अब तक 3 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इनमें से एक एफआईआर यतीमखाना के पास चंदेश्वर हाते में रहने वाले लोगों ने दर्ज कराई है। वहीं दो एफआईआर पुलिस की तरफ से दर्ज की गई है।

हिंसा के बाद लखनऊ से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा को कानपुर भेजा गया है। कानपुर पहुंचते ही अजयपाल शर्मा एक्शन पर आ गए। अफसरों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने मौके का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आते ही आरोपियों के खिलाफ अपना ऑपरेशन शुरु कर दिया।

पुलिस ने 45 लोगों के खिलाफ नामजद और 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में अब तक 36 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आपको बता दें बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर के खिलाफ कथित तौर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके विरोध में 3 जून को बेकनगंज में मुस्लिम समुदाय के द्वारा बंद रखा गया था। इलाके में ज्यादातर दुकाने मुस्लिम समुदाय के लोगों की थी, जिसे उन्होंने बंद रखी थीं। लेकिन यतीमखाना के पास हिन्दू समुदाय के कुछ लोगों ने अपनी दुकानें बंद नहीं की।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोग मस्जिद से बाहर निकले और खुली हुई दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने लगे। हिन्दू दुकानदारों ने जब अपनी दुकानें बंद करने से इंकार कर दिया तो कुछ लोगों ने पथराव शुरु कर दिया। इसी बीच भीड़ में मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दिया।

इसे भी पढ़ें : हैदराबाद गैंगरेप में TRS नेता का नाबालिग बेटा सहित सभी 5 आरोपी गिरफ्तार

Related post

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु देव साय ने किया ध्वजारोहण, देखें LIVE…

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु…

Spread the loveरायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा…
Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 अगस्त के मौके पर प्रदेशभर…
Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधित

Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया…

Spread the loveनई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से…