• 04/06/2022

ओडिशा में बड़ा फेरबदल, नवीन पटनायक के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

ओडिशा में बड़ा फेरबदल, नवीन पटनायक के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
Spread the love

भुवनेश्वर। ओडिशा में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में नवीन पटनायक कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सभी मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब नए मंत्री 5 जून को शपथ लेंगे।

दरअसल बीजू जनता दल ने अपने पांचवे कार्यकाल के तीन वर्ष 29 मई को पूरा कर लिया है। इसके बाद से ही मंत्रीमंडल फेरबदल की अटकलें लगने लगी थी। वहीं विवादों में रहने वाले कुछ मंत्रियों के कार्यों की वजह से सरकार पर सवाल उठने लगा था। इसके साथ ही साल 2024 में चुनाव होने है। इन सब बातों के मद्देनजर सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।

इसे भी पढ़ें : हैदराबाद गैंगरेप में TRS नेता का नाबालिग बेटा सहित सभी 5 आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद आज विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी मंत्रियों ने डिप्टी स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों के मुताबिक रविवार दोपहर को राजभवन में ओडिशा के सभी मंत्री शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने मंत्री मंडल में सभी वर्गों को तरजीह देंगे। जिसमें वरिष्ठों के अलावा युवाओं और महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : कानपुर हिंसा : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल ने संभाली कमान, मुख्य आरोपी हयात जफर सहित 37 गिरफ्तार

Related post

ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां नगदी से भरी मिली आलमारी, 6.5 करोड़ कैश, सोना और जेवरात, ED ने दी आधिकारिक जानकारी

ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापे में अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा की रकम, सोना…
OMG: इस गांव में जहरीली चीटियों ने बोला हमला, घर छोड़ने को मजबूर हुए ग्रामीण

OMG: इस गांव में जहरीली चीटियों ने बोला हमला,…

Spread the loveओडिशा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुरी जिले के एक गांव में चीटियों…