• 03/07/2024

महिला पार्षद के पति और देवर पर चले लात-घूसे, शराब पीकर हुड़दंग का आरोप, मामला थाने में पहुंचा

महिला पार्षद के पति और देवर पर चले लात-घूसे, शराब पीकर हुड़दंग का आरोप, मामला थाने में पहुंचा
Spread the love

रिसाली निगम की महिला पार्षद ईश्वरी साहू के पति और देवर की पिटाई का मामला सामने आया है।आपको बता दें ईश्वरी साहू वहीं पार्षद है जिन्होंने सरकारी योजना के लिए लोगों से पैसे मांगे थे। जिसके बाद ईश्वरी साहू को MIC की सदस्यता से हटा दिया गया था।इन दिनों फिर सुर्खियों आई है, लेकिन इस बार मामला सीधा ईश्वरी से नहीं जुड़ा है।बल्कि उनके पति और देवर का है।जिनकी वार्डवासियों ने पिटाई की है।

बताया जाता है कि रिसाली के मौहारी मरौदा शिवमंदिर के पास रावटे परिवार अपनी दादी के रिटायर होने की पार्टी मना रहा था।आरोप है कि शिव मंदिर के पास रिटायरमेंट पार्टी के दौरान दोनों शराब के नशे में पहुंचे और लोगों से गाली गलौज करने लगे। इससे विवाद बढ़ गया और लोगों ने दोनों को गिराकर लात घूंसों से जमकर पीट दिया।और दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया।

दोनों पक्षों का हंगामा देखते हुए नेवई थना प्रभारी आनंद शुक्ला ने दोनों के खिलाफ मारपीट का काउंटर अपराध दर्ज किया है।थाने में दोनों पक्षों की रिपोर्ट की माने तो साहू परिवार का कहना है कि वो पार्टी में झगड़े को शांत कराने के लिए पहुंचे थे।लेकिन उल्टा रावटे परिवार के लोगों ने मारपीट कर दी।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…