• 27/08/2024

कोलकाता कांड पर टूटा सब्र का बांध, फिर सड़कों पर उतरी पब्लिक, लोहे की दीवार तोड़ी…. ब्रिज भी बंद

कोलकाता कांड पर टूटा सब्र का बांध, फिर सड़कों पर उतरी पब्लिक, लोहे की दीवार तोड़ी…. ब्रिज भी बंद
Spread the love

कोलकाता में डॉक्टर से रेप मर्डर केस के बाद अब लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ तो पॉलीग्राफ टेस्ट में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, तो दूसरी तरफ एक बार फिर से छात्र और मजदूर संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। नबन्ना मार्च निकालकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा की मांग की जा रही है।

बता दें कि नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है। जहां सभी अधिकारी समेत मुख्यमंत्री और मंत्री भी बैठते हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संतरागाछी में बैरिकेडिंग तक तोड़ दी। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला। इस हिंसक प्रदर्शन में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

मौके पर थ्री लेयर में 6 हजार से ज्यादा फोर्स तैनात है। प्रदर्शनकारियों ने लोहे का ब्रिज भी तोड़ दिया। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। मौके पर BNS की धारा 163 लागू हो गई है। भारी से भारी कंटेनर सड़कों पर रखे गए हैं, ताकि प्रदर्शनकारी आगे ना बढ़ पाए ।

एक तरफ बीजेपी लगातार ममता सरकार को घेर रही है और उनके इस्तीफे की मांग कर रही है, तो दूसरी तरफ टीएमसी का आरोप है कि छात्रों की आड़ में बीजेपी के लोग हिंसा भड़का रहे हैं। गौरतलब है कि 54 साल बाद कोलकाता में इस तरह का बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…