• 10/08/2024

PM मोदी ने वायनाड लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों से मुलाकात कर हालातो का लिया जायजा

PM मोदी ने वायनाड लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों से मुलाकात कर हालातो का लिया जायजा
Spread the love

PM मोदी केरल के वायनाड दौरे पर पहुंचे। कन्नूर एयरपोर्ट पर सीएम विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम इलाके का हवाई सर्वे किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री सड़क के रास्ते लैंड स्लाइड प्रभावित इलाकों में पहुंचे। जहां उन्होंने हालात का जायजा लिया। और उनके इस दौरे के दौरान पीएम राहत शिविरों और अस्पतालों में लैंडस्लाइड पीड़ितों से मुलाकात भी किए। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

 

बता दें कि पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर वायनाड स्थित कलपेट्टा में उतरा। जहां वे सबसे पहले जी.वी.एच.एस. स्कूल वेल्लारमाला गए। इस स्कूल में 582 छात्र थे, जिनमें से 27 लैंडस्लाइड के बाद लापता हैं। प्रधानमंत्री ने स्कूल में 15 मिनट बिताए। उन्होंने सीएम विजयन और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी से पूछा कि कितने बच्चों ने अपने परिवार को खोया है।

 

वहीं नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वायनाड दौरे को लेकर PM मोदी का आभार जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि PM के वायनाड जाने का फैसला अच्छा है। मुझे भरोसा है कि जब प्रधानमंत्री लैंडस्लाइड से हुई तबाही खुद देखेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे। बता दें कि 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में 400 से अधिक लोग मारे गए थे।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…