• 08/04/2024

खूंखार कुत्तों के झुंड ने मानसिक रूप से कमजोर महिला को बनाया अपना शिकार.. नोच नोच कर शरीर के कई हिस्सों को खा गए

खूंखार कुत्तों के झुंड ने मानसिक रूप से कमजोर महिला को बनाया अपना शिकार.. नोच नोच कर शरीर के कई हिस्सों को खा गए
Spread the love

कुशीनगर कप्तानगंज इलाके के एक गांव में खूंखार कुत्तों के झुंड ने 30 साल की महिला को नोच-नोचकर मार डाला।

महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। वह काफी दिनों से गांव के बाहर नहर के किनारे रह रही थी। कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला कहां की रहने वाली थी, उसका नाम क्या था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

कप्तानगंज इलाके के ग्राम पंचायत नान्हू मुंडेरा गांव में खूंखार कुत्तों का आतंक है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 7 से 8 दिनों से 30 साल की एक मानसिक रूप से कमजोर महिला गांव के बाहर नहर के किनारे रह रही थी। वह लोगों से मांगकर खाती थी। वह पूरे इलाके में भटकती रहती थी।

गांव के पश्चिम नहर के पास खाली जगह पर वह आराम कर रही थी। इस दौरान कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया।महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…