• 08/04/2024

क्यों अपने ही बच्चों की कातिल बन गई मां, 3 मासूमों की बेरहमी से की हत्या, लाशें देख सन्न रह गए लोग

क्यों अपने ही बच्चों की कातिल बन गई मां, 3 मासूमों की बेरहमी से की हत्या, लाशें देख सन्न रह गए लोग
Spread the love

असम के करीमगंज जिले के रामकृष्ण नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी, साथ ही अपनी छोटी बहन को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बच्चों की हत्या करने के बाद महिला ने शवों को घर के बिस्तर पर रख दिया, फिर आरोपी महिला ने चाकू से अपनी नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना रविवार सुबह रामकृष्ण नगर के डोलुगांग गांव में हुई।अपने ही बच्चों की नृशंस हत्या करने वाली महिला की पहचान शाहिना अफरोज के रूप में हुई है। महिला का पति हमेशा की सुबह-सुबह अपनी दुकान के लिए निकल गया। घर पर महिला, उसकी बहन और तीन बच्चे थे। सुबह करीब 9 बजे जब गांव का एक लड़का गायों को खेतों में ले जा रहे था, तभी उसने देखा कि महिला अपने बच्चों पर चापड़ से हमला कर रही है।

इस घटना को देखते ही लड़कों ने हंगामा मचा दिया। तभी गांव के महिला के लोग घर पर पहुंच गये। लेकिन जब तक लोग पहुंचे तबतक महिला ने अपने तीनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था। गांव के लोगों ने देखा कि तीनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे और महिला की 7 साल की बहन भी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी।

आखिर किस वजह से महिला ने कदम उठाया

इस बीच बच्चों की हत्या करने के बाद महिला ने दरवाजा बंद कर लिया और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सात वर्षीय बहन को इलाके के लोगों ने तुरंत रामकृष्ण नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

इसी बीच जब लोग दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो देखा कि महिला भी लहूलुहान होकर बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी।जिसके बाद महिला को लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें पहले हैलाकांडी सिविल अस्पताल और बाद में सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना के बाद रामकृष्ण नगर पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

महिला ने किन परिस्थितियों में अपने बच्चे को इस तरह मार डाला।यह अब हर किसी के लिए एक बड़ा सवाल है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related post

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान…

Spread the loveरायपुर। गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अक्सर समय पर भुगतान की होती है, लेकिन कबीरधाम जिले का…
CG – पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था युवक, घर पहुंचने से पहले मिली मौत की खबर

CG – पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ग्राम मुड़पार…
CG : एक साथ 34 पंचायतों के सरपंचों ने सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी, सामने आई ये बड़ी वजह…..

CG : एक साथ 34 पंचायतों के सरपंचों ने…

Spread the loveजगदलपुर। बास्तानार जनपद की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिलने से भारी नाराजगी देखने…