• 07/08/2022

यहां स्कूल में हुआ कोरोना विस्फोट, 18 छात्राएं पॉजीटिव

यहां स्कूल में हुआ कोरोना विस्फोट, 18 छात्राएं पॉजीटिव
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ते ही जा रहा है। जशपुर में भी 18 स्कूली छात्राएं कोरोना की चपेट में आ गई है।  छात्राओं के कोरोना की चपेट में आने के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है और स्कूल परिसर में ही उन्हें आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है। इससे पहले महासमुंद के सरायपाली में केन्द्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय के 59 छात्र कोरोना की चपेट में आ गए थे।

मामला महादेवडांड़ गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है। यहां पढ़ाई कर रही छात्राओं की तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद शनिवार को सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें 18 छात्राएं पॉजीटिव पाई गई। छात्राओं का वहीं इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

आपको बता दें शनिवार को प्रदेश में 493 नए संक्रमित पाए गए।वहीं  631 को डिस्चार्ज किया गया। जबकि इलाज के दौरान  4 ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में अभी 3371 एक्टिव मरीज हैं।

इसे भी पढ़ें : शराब तस्करों ने पुलिस पर किया तलवार से हमला, चौकी प्रभारी के सिर पर लगे 12 टांके

इसे भी पढ़ें : सरकार की छवि चमकाने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने विभाग ने जारी किया निर्देश, कहा- फेक अकाउंट से करें ट्वीट-रिट्वीट, लाइक और कमेंट

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…