• 29/04/2024

तेज रफ्तार कार पत्थर से टकराई: नवजात समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार कार पत्थर से टकराई: नवजात समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत
Spread the love

हरियाणा के सोनीपत में दिन की शुरुआत एक बुरी खबर से हुई। सोनीपत के गांव करेवडी के समीप सोमवार सुबह 7:15 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।हादसे में दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पानीपत में गांव सीख पाथरी माता मंदिर में मत्था टेक कर वापस दिल्ली जा रही श्रद्धालुओं से भरी ईको कार सोनीपत में गांव करेवडी के पास पत्थर से जा टकराई। हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली के रहने वाले सभी मृतक

सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि मरने वाले सभी लोग दिल्ली के शाहबाद डेयरी के निवासी थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गाड़ी की ओवर स्पीड होने के चलते हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है जबकि तीन घायल है। सोनीपत गोहाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

CG : दीपावली से पहले करंट हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति और बेटे के बाद पत्नी की भी मौत

CG : दीपावली से पहले करंट हादसे ने उजाड़ा…

Spread the loveबलौदाबाजार।  घर में सफाई के दौरान हुए दर्दनाक करंट हादसे में घायल वर्षा गुप्ता की भी शनिवार, 7 नवंबर…
CG- नौकरी का बड़ा मौका! छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में इतने पदों पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू……

CG- नौकरी का बड़ा मौका! छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की तीनों कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन) में…
ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष सहायक को हटाया, ब्रजेश वाजपेयी की नई पदस्थापना, देखिए आदेश…

ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष सहायक…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल और तबादलों को लेकर हलचल तेज है। इसी…