• 30/03/2024

तंत्र-मंत्र और नींबू काटकर BJP प्रत्याशी जनसमस्या को करेंगे दूर! कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कहा- अंधविश्वास फैलाना अपराध है

तंत्र-मंत्र और नींबू काटकर BJP प्रत्याशी जनसमस्या को करेंगे दूर! कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कहा- अंधविश्वास फैलाना अपराध है
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग की शिकायत कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि भोजराज नाग बालोद जिले के डौंडीलोहारा में चुनावी सभा के दौरान अंधविश्वास फैलाते हुए मतदाताओं को प्रलोभन दिए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी सभा में बीजेपी प्रत्याशी ने गांव की जनसमस्याओं को तंत्र-मंत्र और नींबू काटकर दूर करने का प्रलोभन दिए हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मतदाताओं को गुमराह कर अंधविश्वास भरा प्रलोभन दिया गया। बीजेपी प्रत्याशी छलपूर्वक मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस तरह का अनर्गल वायदा कर रहे हैं। ऐसे वायदे से निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता को दूषित होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। जिसका विरोध छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधि विभाग करती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में चुनावी सभा में इस प्रकार का कृत्य न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि औषधि और जादुई उपचार आपत्तिजनक विज्ञापन अधिनियम 1954 और आईपीसी के तहत भी अपराध की श्रेणी में आता है।

अतः निवेदन है कि उपरोक्त वक्तव्य देने वाले कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के विरूद्ध तत्काल कानूनी/समुचित कार्यवाही किये जाने की कृपा की जाये। ज्ञापन सौंपने वाले में कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, अंकित कुमार मिश्रा, एम. नईम, मनोज कुमार सोनकर उपस्थित थे।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…