• 30/03/2024

गंगा नदी पर बन रहा पुल निर्माण से पहले ही गिरा जमीन पर, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

गंगा नदी पर बन रहा पुल निर्माण से पहले ही गिरा जमीन पर, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा हादसा होने से टल गया। शुक्रवार को यहां पर गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

वर्ष 2021 में बुलंदशहर और अमरोहा को जोड़ने के लिए मडैया माली और बीरामपुर के बीच गंगा नदी पर 1062.65 मीटर लंबाई के पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी। 8318.90 लाख रुपये से पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल निर्माण में शुरुआत से ही घटिया सामग्री का प्रयोग करने के आरोप लगते रहे हैं।

लोगों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई शुक्रवार को गांव में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के दो बीम नीचे गिर गए। जबकि, तीसरा बीम क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इस मामले पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी।पुल पर कल तीन स्लैब का निर्माण किया गया था। इसी बीच में मौसम खराब हो गया और तीनों स्लैब गिर गए।जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है।

कमेटी गंगा के पुल की जांच करेगी और जो दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो…

Spread the loveहापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बागड़पुर के पास अनियंत्रित होकर कांवड़ियों की…
लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक को ऐसी सजा… सुनकर उड़ जाएंगे होश

लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां लड़की को भगाकर ले जाने पर…