• 25/10/2024

रिश्वतखोरों की धरपकड़; आदिवासी महिला सरपंच रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रिश्वतखोरों की धरपकड़; आदिवासी महिला सरपंच रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Spread the love

मध्यप्रदेश के बमनोरा में लोकायुक्त सागर ने एक महिला सरपंच व उसके पति सुनील आदिवासी पर बड़ी कार्रवाई की है। बड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रामटोरिया सरपंच बबली आदिवासी एवं सुनील आदिवासी को लोकायुक्त सागर टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

दरसअल, महेन्द्र प्रताप लोधी निवासी राम टौरिया के दादा के नाम कपिल धारा कुआं कूप के लिए 2 लाख 87 हजार का स्वीकृति हुआ था। जिसके बिल का भुगतान होना था। बिल पास कराने के लिए महिला सरपंच बबली सुनील आदिवासी ने 15 हजार रुपए की मांग की थी। बिना रिश्वत दिए काम करने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें: रायपुर एम्स दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मेघावी छात्रों को किया सम्मानित

इस पर आवेदक महेन्द्र प्रताप लोधी ने लोकायुक्त सागर से संपर्क किया। लोकायुक्त की टीम ने वॉयस रिकॉर्डर के जरिए रिश्वत की मांग और राशि की पुष्टि होने पर ट्रैप टीम तैयार की। शुक्रवार को ग्राम गुन्जौरा में सरपंच के निवास पर आवेदक रिश्वत की राशि 15 हजार रुपए लेकर पहुंचा। सरपंच के पति ने जैसे ही रूपए लिए, आवेदक ने टीम को इशारा कर दिया जिस पर लोकायुक्त की टीम ने आरोपी पति-पत्नी को मौके पर पकड़ लिया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…