• 25/10/2024

एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ करें कार्य

एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ करें कार्य
Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दूसरे दीक्षांत समारोह में पहुंची। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में रायपुर एम्स का दूसरा दीक्षांत समारोह संपन्न हो रहा है। दीक्षांत समारोह में 514 छात्रों को डिग्री बांटी जा रही है। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उनके साथ मौजूद हैं

राष्ट्रपति के हाथों एम्स के 10 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी स्टूडेंट्स को मानवीय मूल्यों के साथ काम करने की सलाह दी। एम्स से लोगों का विश्वास जुड़ा है, इसलिए दूर दूर से लोग एम्स में इलाज कराने आते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के कल्याण के लिए चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि ”हम एक ऐसे युग से गुजर रहे हैं, जिसमें आधुनिक प्रौद्योगिकियां मानव जीवन को तेजी से प्रभावित कर रही हैं।  यहां बेहतर काम हो रहा है।

यह संस्थान कुपोषण को लेकर बेहतर काम कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश के सभी नागरियों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है। आयुष्मान योजना से लोग लाभांवित हो रहे हैं। एम्स, कम खर्च में अच्छी हेल्थकेयर और एजुकेशन देते हैं।

राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी कि आप सभी को वंचित वर्ग के लिए काम करने को प्राथमिकता देनी होगी। असहाय लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शनिवार का कार्यक्रम

शनिवार की सुबह राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर गायत्री नगर में जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। फिर कार्यक्रमों के लिए भिलाई आईआईटी के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इसके बाद मुर्मू राजधानी रायपुर वापस लौटेंगी। फिर नवा रायपुर में पंडित दीनदयाल मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी।

Related post

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…
CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भड़के लोगों ने उठाया बड़ा कदम…

CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात…
PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद, हिरासत में 2 आरोपी…

PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या,…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के भीतर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के…