• 26/03/2024

Suicide: 3 छोटी-छोटी बेटियों के साथ मां ने लगाई फांसी, सामने आई ये वजह

Suicide: 3 छोटी-छोटी बेटियों के साथ मां ने लगाई फांसी, सामने आई ये वजह
Spread the love

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। वहीं तीसरी बेटी की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

मामला गुनगा थाना क्षेत्र रोंडिया गांव का है। 28 वर्षीय संगीता अपने परिवार के साथ गांव में रहती थी। मंगलवार सुबह घरवालों ने उसा शव फांसी के फंदे पर लटकते देखा। महिला के साथ ही उसकी तीनों बेटियां भी फांसी के फंदे से लटकती मिली। घरवालों ने आनन-फानन में सभी के शव को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने संगीता, उसकी पांच वर्षीय बेटी आराध्य और डेढ़ साल की श्रष्टि को मृत घोषित कर दिया।

वहीं ढाई साल की मनु जीवित बच गई। उसकी सांसें चल रही थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया।

पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे पारिवारिक कलह का नतीजा बता रही है।

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…