• 10/11/2023

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Spread the love

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार तड़के एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना केवलारी थाना क्षेत्र के खैररांजी गांव के पास का है। विजयंत ट्रेवल्स की बस नागपुर  से मंडला की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बस ड्राइवर को झपकी आ गई और तड़के 3ः30 बजे केवलारी से करीब 20 किलोमीटर दूर खैररांजी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी।

इस हादसे में संतोष टेकाम, विपिन नंदा और मनीष यादव नाम के तीन लोगों  की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि बस में ज्यादातर मजदूर सवार थे जो मजदूरी करने नागपुर गए थे और वहां से त्योहार मनाने अपने गांव लौट रहे थे।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…