• 16/12/2023

रनत टाटा को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा लेकिन नहीं की कार्रवाई, ये है वजह

रनत टाटा को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा लेकिन नहीं की कार्रवाई, ये है वजह

देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा को जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने कहा है कि टाटा की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो उनका हाल साइरस मिस्त्री जैसे हो जाएगा। जिसके बाद पुलिस ने रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही कॉल करने वाले को भी ढूंढ निकाला है लेकिन उसके खिलाफ किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक धमकी भरी कॉल मिलने के बाद पुलिस को कॉलर को लोकेशन कर्नाटक में मिला। जब पुलिस पुणे स्थित उसके निवास पहुंची तो पता चला कि वह पिछले 5 दिनों से लापता है। उसकी पत्नी ने शहर के भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

पूछताछ में पता चला कि कॉल करने इंजीनियरिंग के साथ ही MBA की भी पढ़ाई की हुई है। इसके साथ ही पूछताछ में पता चला कि वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है इसलिए उसके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है।