• 29/04/2024

सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, चपेट में आए महिला और बच्चे

सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, चपेट में आए महिला और बच्चे
Spread the love

दुर्ग मैं बड़ा हादसा सामने आया जहां दूध गर्म करते वक्त अचानक सिलेंडर लीकेज हो गया जिसके कारण महिला और दो बच्चे सिलेंडर से निकल रही आग के चपेट में आने से झुलस गए हैं। आग इतनी तेज थी कि घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।

आपको बता दें कि इस हादसे में महिला का चेहरा और हाथ पैर झुलस गया वहीं उसके दो बच्चे भी आग की चपेट में आए हैं। दरअसल भिलाई के मोची मोहल्ला सुपेला में रहने वाली आशा नायक अपने दो बच्चों के साथ किचन में दूध गर्म कर रही थी, इसी बीच अचानक से सिलेंडर में लीकेज होने लगा और देखते ही देखते आग निकलने लगी।आशा आग की चपेट में आ गई, इसके बाद आशा आग देखकर चिल्लाने लगी।

धमाका इतना तेज था कि चारों तरफ अफरा तफरी मच गई।तेज आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आशा नायक के घर पहुंचे और तत्काल आग को बुझाकर उसे सुपेला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…