• 16/01/2025

12 नक्सली ढेर: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 12 माओवादियों को मार गिराया

12 नक्सली ढेर: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 12 माओवादियों को मार गिराया

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच आज गुरुवार को बड़ी मुठभेड़ हुई। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा और डीआरजी दंतेवाड़ा के साथ ही कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और सीआरपीएफ 229 बटालियन एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए रवाना हुई।

जानकारी के मुताबिक तकरीबन 3000 जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया। सुबह 9 बजे से ही नक्सलियों औऱ जवानों के बीच गोलीबारी जारी है। इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जवानों के वापसी के बाद ही सही आंकड़े सामने आ पाएंगे।