• 27/06/2024

कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी कैबिनेट मंत्री की पत्नी की तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी कैबिनेट मंत्री की पत्नी की तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टर ने क्या कहा
Spread the love

यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद की पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, मंत्री संजय निषाद अपने पत्नी के साथ मछुआ क्रांति बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे।जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद और उनकी पत्नी मालती निषाद आए हुए थे।

कार्यक्रम के बीच में ही निषाद पार्टी की उपाध्यक्ष मालती निषाद की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं। इसके बाद मालती निषाद को तुरंत कार में बैठाया गया और वहां से कार्डियोलॉजी में एडमिट कराया गया।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि अस्पताल के डॉक्टर ने बताया है कि मालती निषाद में हार्ट अटैक के लक्षण नहीं मिले हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में अपडेट दिया जाएगा और उनकी तबीयत के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Related post

गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो…

Spread the loveहापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बागड़पुर के पास अनियंत्रित होकर कांवड़ियों की…
हाथरस सत्संग भगदड़ का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, भोले बाबा का मीडिया के सामने आया बड़ा बयान

हाथरस सत्संग भगदड़ का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, भोले…

Spread the loveहाथरस सत्संग भगदड़ में में 122 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। और बहुत से परिवार तबाह हो गए।…
पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की…

Spread the loveगाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग…