• 18/01/2023

मुर्गे के लालच में पिंजरे में फंसा आदमखोर तेंदुआ, 3 लोगों को बना चुका है शिकार, लोगों ने ली राहत की सांस

मुर्गे के लालच में पिंजरे में फंसा आदमखोर तेंदुआ, 3 लोगों को बना चुका है शिकार, लोगों ने ली राहत की सांस
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक आदमखोर तेंदुए की दहशत से अब लोगों को मुक्ति मिल गई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया है अब उसे बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी भेजा जाएगा।

बताया जा रहा है कि तेंदुआ बीते 1 महीने में 3 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए के आदमखोर होने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। आलम यह था कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विधायक को मुख्यमंत्री तक गुहार लगानी पड़ी। जिसके बाद सक्रिय हुए जनकपुर के वन अमले ने ग्राम नौड़िया में पिंजरा रखा। मुर्गा खाने के लालच में पहुंचा तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।

आदमखोर तेंदुए के फंसने की खबर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जैसे ही लोगों को सुबह खबर मिली बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंच गए। वहीं विधायक गुलाब कमरो ने वन विभाग, राजस्व और पुलिस के अधिकारियों की सराहना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी आभार जताया है। उनके निवेदन पर एक्सपर्ट्स की टीम जनकपुर भेजी गई थी।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…