• 25/10/2022

बस में मिट्टी के दिये जलाने लगी भीषण आग, ड्राइवर और कंडक्टर की हुई दर्दनाक मौत

बस में मिट्टी के दिये जलाने लगी भीषण आग, ड्राइवर और कंडक्टर की हुई दर्दनाक मौत
Spread the love

झारखंड की राजधानी रांची में दिवाली के दिन लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां बस में मिट्टी के दीपक जलाए जाने के कारण भीषण आग लग गई है. आग लगने से पूरी बस जलकर खाक हो गई. वहीं बस में सो रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

दरअसल, पूरी घटना रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड की है. जानकारी के अनुसार खादगढ़ा बस स्टैंड में रात के समय पूजा करने के बाद ड्राइवर मदन और कंडक्टर इब्राहिम दीया जलाकर बस के अंदर सो गए. इस दौरान किसी तरह बस में दीए से आग लग गई, जिसमें बस ड्राइवर और कंडक्टर दोनों जिंदा जल गए.

घटना को लेकर रांची पुलिस ने बताया कि बीती रात बस के अंदर मिट्टी के दीपक जलाए जाने के कारण आग लग गई. जिस वजह से बस में सो रहे दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बस के ड्राइवर और हेल्पर के रूप में हुई.

Related post

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना, BJP में हो सकते हैं शामिल, सूबे में बढ़ी हलचल

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली…

Spread the loveझारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है। चल रही सियासी अटकलों के…
मोबाइल की लड़ाई जान पर बन आई, 8 साल के बच्चे ने चाकू से मारकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

मोबाइल की लड़ाई जान पर बन आई, 8 साल…

Spread the loveझारखंड के कोडरमा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मोबाइल के झगड़े में एक बच्चे की…
ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, बूढ़ा पहाड़ छोड़कर भागे नक्सली

ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस जवानों को मिली बड़ी कामयाबी,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बलरामपुर में पुलिस जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां बूढ़ा पहाड़ से पुलिस…