• 18/08/2024

बलौदा बाजार हिंसा पर हाईवोल्टेज सियासत, सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन का ऐलान, कांग्रेस ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक षड्यंत्र

बलौदा बाजार हिंसा पर हाईवोल्टेज सियासत, सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन का ऐलान, कांग्रेस ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक षड्यंत्र
Spread the love

बलौदाबाजार की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ में हाईवोल्टेज सियासत देखने को मिल रही है।कांग्रेस ने 21 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन का ऐलान किया है। बता दें कि शनिवार के दिन देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई। उन्हें भिलाई निवास से गिरफ्तारी कर बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया गयाऔर फिर 20 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विधायक देवेंद्र यादव को देर रात कोर्ट से सीधे केंद्रीय जेल रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है।जिसके बाद समर्थकों ने जमकर बवाल काटा।रायपुर के सेंट्रल जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई।देवेंद्र यादव की गिरफ्तार को कांग्रेस ने दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया है।कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी को राजनीतिक षड़यंत्र बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि- हम इसका बदला लेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक की गिरफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि- ये कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है। पुलिस सोच समझ कर कार्रवाई कर रही है। देवेंद्र यादव विधायक हैं। कोई छोटे-मोटे आदमी नहीं हैं। मामले पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का भी बयान सामने आया है। इसके पहले भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। इसलिए पुलिस ने यह कदम उठाया है।

दरअसल सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान 10 जून को बलौदाबाजार जिले के कलक्ट्रेट परिसर में आगजनी की घटना हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने 150 से ज्यादा दो पहिया और 10 चार पहिया वाहनों को आग के हवाले किया था। कलेक्टर और एसपी कार्यालय को भी फूंक दिया था।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…