• 15/09/2024

रायपुर में बीजेपी का मैराथन मंथन, दक्षिण के उपचुनाव पर चर्चा… दिग्गज नेता रहे मौजूद

रायपुर में बीजेपी का मैराथन मंथन, दक्षिण के    उपचुनाव पर चर्चा… दिग्गज नेता रहे मौजूद
Spread the love

राजधानी रायपुर में भाजपा ने सदस्यता अभियान और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव पर मंथन किया। दरअसल देशभर में भाजपा कुनबा विस्तार की कवायद में जुटी है। छत्तीसगढ़ में भी तय लक्ष्य के लिहाज से कुनबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर एक बार फिर जीत का परचम लहराने की रणनीति तय की जा रही है। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली इस सीट पर उपचुनाव होना है। इन दोनों मसलों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव भी मौजूद रहे।

प्रदेश में सदस्यता अभियान के लिए तय लक्ष्य के लिहाज से अबतक 30 फीसदी सदस्य बनाए जा चुके हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक लोग लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। वहीं दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मसले पर भी भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मंथन किया। बूथ मैनेजमेंट के साथ ही अन्य सभी विषयों पर चर्चा की गई।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…