• 31/08/2024

महिला सुरक्षा को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी- ‘कानून सख्त है…जितनी तेजी से फैसला आएगा, महिलाओं में बढ़ेगा विश्वास’

महिला सुरक्षा को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी- ‘कानून सख्त है…जितनी तेजी से फैसला आएगा, महिलाओं में बढ़ेगा विश्वास’

Follow us on Google News

जिला अदालतों की नेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सुरक्षा के मसले पर अपना नजरिया पेश किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बनाए गए हैं। 2019 में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार के मामलों में जितनी तेजी से फैसले आएंगे। आधी आबादी को सुरक्षा का उतना ही ज्यादा भरोसा मिलेगा। कॉन्फ्रेंस में CJI डीवाई चंद्रचूड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए।

मोदी ने नये आपराधिक कानूनों को लेकर कहा कि इसमें नागरिकों और न्याय को सर्वोपरि रखने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, राजद्रोह कानून को रद्द कर दिया गया है। मोदी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में त्वरित न्याय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे महिलाओं में अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ेगा।