• 11/05/2024

बारिश और बाढ़ से बर्बादी, 300 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, सैकड़ों लोग घायल

बारिश और बाढ़ से बर्बादी, 300 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, सैकड़ों लोग घायल

बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और काफी संख्या में लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान में बाढ़ से तबाही का मंजर है। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने अगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 300 से अधिक अफगान नागरिकों के मारे जाने की जानकारी दी है।

देश का उत्तरी क्षेत्र बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- इस विनाशकारी बाढ़ में सैंकड़ों लोगों की मौत हुई है, जबकि काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं।